फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Throat dead body of pregnant woman found from kitchen in Darshipora

दारशीपोरा में रसोई से मिला गर्भवती महिला का गला कटा शव

विज्ञापन
Throat dead body of pregnant woman found from kitchen in Darshipora
रामबन। बनिहाल के दारशीपोरा इलाके में वीरवार अलसुबह गर्भवती महिला एवं तीन बच्चों की मां का गला कटा शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर की रसोई से मिला है। उसकी पहचान जुबिदा बेगम पत्नी मोहम्मद सलीम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एवं उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली कि जुबिदा बेगम का गला कटा शव रसोई में पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और सबूत जुटाए गए। बाद में शव को उप जिला अस्पताल बनिहाल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। वहीं, पुलिस स्टेशन बनिहाल में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने घर की रसोई को भी सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed