फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Three people arrested with 26 grams of blog

26 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
Three people arrested with 26 grams of blog
उधमपुर। पुलिस ने सोमवार को रेलवे कॉलोनी के पास से 26 ग्राम चिट्टे के साथ तीन लोगों को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से दस हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पुलिस टीम ने गश्त के दौरान रेलवे कॉलोनी के पास संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन लोगों को रोका। इस दौरान तलाशी लेने पर उनके पास से 26 ग्राम चिट्टा सहित दस हजार रुपये बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी कैंबल डंगा मौजूदा समय में भारत नगर उधमपुर, केवल कृष्ण निवासी भुगतरयान रामनगर व मौजूदा समय हाउसिंग कॉलोनी उधमपुर और गिरधारी लाल निवासी रठियान उधमुपर के रूप में हुई है। दस हजार रुपये नकद राशि भी बरामद की। पुलिस ने उसी समय तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन पहुंचाया। वहीं, मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed