{"_id":"609ec2ad8ebc3edca51c57c9","slug":"three-more-people-died-of-corona-on-friday-udhampur-news-jmu23529193","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को कोरोना से तीन और लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को कोरोना से तीन और लोगों की मौत
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में कोरोना का कहर जारी है। शुक्रवार को संक्रमण के चलते तीन और लोगों की जान चली गई है वहीं 221 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है। इस बीच 247 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। मौजूदा समय में 1528 मामले सक्रिय हैं।
इनमें सबसे अधिक 78 नए मामले मेडिकल ब्लॉक टिकरी और 47 मेडिकल ब्लॉक रामनगर में पाए गए हैं। जिले में मौजूदा समय मेें 1528 मामले अभी भी सक्रिय हैं। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से जिला में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना ने कहर ढाना शुरू कर दिया है।
जहां वीरवार को मेडिकल ब्लाक टिकरी में कोरोना संक्रमण के 89 मामले मिले थे वहीं शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी 78 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा रामनगर में जहां वीरवार को 56 मामले मिले थे वहां पर शुकवार को 47 केस रिकॉर्ड हुए हैं। चिनैनी में भी कोरोना संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोतरी हुई है। इससे स्वास्थ विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
इस बीच कोरोना को मात देने में भी काफी लोग कामयाब हो रहे हैं। इससे कुछ राहत भी मिलती नजर आ रही है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार को 168 लोग कोरोना संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे थे। बुधवार 121, वीरवार को 141 और शुक्रवार को भी 247 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस बीच शक्रवार को 221 नए मामले भी पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। शुक्रवार को मेडिकल ब्लाक टिकरी में सबसे अधिक 78 नए मामले पाए गए हैं। इसके अलावा चिनैनी में 24, रामनगर में 47, पंचैरी में 04, बसंतगढ़ में 01, मजालता में 08, उधमपुर शहर में 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 21 व्यक्ति बेल्ट फोर्स के संक्रमित पाए गए हैं, जबकि 3 लोग प्रवासी हैं। जिले में संक्रमण का आंकड़ा 8487 पहुंच गया है, जिनमें से 6868 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 91 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है। जिले में मौजूदा समय में 1528 मामले सक्रिय हैं।