{"_id":"681a69e3bd2c2507f60ee16f","slug":"three-injured-in-accident-udhampur-news-c-202-1-sjam1011-122984-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ब्रेकफेल होने से धार रोड पर कार से टकराई मेटाडोर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ब्रेकफेल होने से धार रोड पर कार से टकराई मेटाडोर, तीन घायल
विज्ञापन
धार रोड पर मेटाडोर के साथ हादसे का शिकार हुई क्षतिग्रस्त कार।
- अन्य हादसों में दो और लोग घायल, जीएमसी में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। विभिन्न सड़क हादसों में मंगलवार को पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से तीन की हालत स्थिर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। जबकि दो घायलों का उपचार सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार मंगलवार की मध्यरात्रि शहर के बीचोंबीच धार रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के सामने आल्टो कार ( जेके17-3113) और सामने से आ रही मेटाडोर (जेके14जी-4479) की टक्कर हो गई। दोनों वाहन शादी समारोह से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि मेटाडोर की ब्रेक फेल हो जाने के कारण हादसे पेश आया। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से जीएमसी में भर्ती कराया गया और वाहनों को सड़क के बीचोंबीच से हटाकर किनारे पर किया गया। बताया जा रहा है कि घायलों को मामूली चोटें आई हैं जिसके चलते जीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
वहीं एक अन्य हादसा बडोला में पेश आया। यहां कार और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। उसे तुरंत जीएमसी भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान नरेश कुमार उम्र 32 वर्ष पुत्र बोध राज निवासी बडोला जिब के रूप में की गई।
तीसरा हादसा शहर के वार्ड नंबर पांच बाड़यां में हुआ। यहां धार रोड पर एक अज्ञात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे भी स्थानीय लोगों की मदद से जीएमसी में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान सतीश कुमार पुत्र लाल चंद निवासी किश्तवाड़ के रूप में की गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।