फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Thousands of people gathered at Chaugan Maidan and offered Eid prayers

Udhampur News: चौगान मैदान में जुटे हजारों लोग, अदा की ईद की नमाज

Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 11 Apr 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
Thousands of people gathered at Chaugan Maidan and offered Eid prayers
किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में ईद उल फितर का पर्व शांतिपूर्वक मनाया गया। स्थानीय चौगान मैदान में हजारों लोगों ने नमाज अदा की। इस मौके पर जामा मस्जिद के ईमाम मौलवी फारूक अहमद किचलू ने नमाज से पूर्व अमन व शांति की दुआ की। उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले इंसान बनना चाहिए। इसके बाद धर्म के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सुबह 9 बजे से ही मैदान में लोग नमाज के लिए एकत्रित होने लगे। 10 बजे कतारों में रहकर नमाज अदा की। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए थे। चौगान मैदान के अलावा पूरे शहर में जवान तैनात किए गए थे। जिला प्रशासन ने चुनाव के चलते किसी भी प्रकार का जुलूस आदि नहीं निकालने के लिए धारा 144 लगा दी थी। संवाद
विज्ञापन

नमाज के बाद जो हर वर्ष चौगान मैदान से धार्मिक झंडे को लेकर शाह फरीद उद दीन बगदादी की जियारत तक एक जुलूस निकलता था। इस बार जुलूस नहीं निकल पाया। कुछ युवाओं ने चौगान मैदान में ही फिलस्तीन के हक में नारे लगाए। जिला उपायुक्त डॉ. देवांश यादव व एसएसपी अब्दुल क्यूम ने लोगों व नेताओं को ईद की बधाई दी। नमाज अदा कर लोग घरों को निकल गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed