फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thiefthief

दो दुकानों में चोरी, नकदी और सामान ले उड़े चोर

विज्ञापन
thiefthief
उधमपुर। शहर में मंगलवार देर रात को चोरों ने दो दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देकर हजारों की नकदी और सामान समेट लिया। सुबह दुकानदारों को जब इसका पता चला तो पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर के अंदर लगातार दुकानों को निशाना बनाया जाने पर व्यापार मंडल ने चिंता व्यक्त की है। व्यापार मंडल का कहना है कि आए दिन दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है। पुलिस की तरफ से कार्रवाई कर चोरों को पकड़ा भी जा रहा है। इसके बावजूद वारदातें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहला चोरी का मामला धार रोड के किनारे पर स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान को निशाना बनाया।
विज्ञापन

सुबह कुछ लोगों ने दुकान के दोनो शटर को क्षतिग्रस्त हालत में देखा और इसके बारे में दुकान के मालिक को बताया। दुकान के मालिक ने व्यापार मंडल के साथ संपर्क किया। कुछ समय के बाद व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस भी आ गई। दुकान के मालिक ने जब दुकान की जांच की तो पता चला अंदर रखे करीब 40 हजार रुपये की नकदी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी चोरी दोमेल इलाका स्थित शर्मा इलेक्ट्रॉनिक्स में हुई। चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा अंदर प्रवेश किया और अंदर से कॉपर की वायर सहित कई तरह की कीमती सामान ले गए। चोरों ने दुकान के अंदर से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी किया है। दुकान के मालिक ने बताया विपिन 8वीं बार दुकान को निशाना बनाया गया है। हर बार दुकान से हजारों का सामान चोरी किया गया है।

दुकानदार का कहना था कि चोर बार-बार उनकी दुकान को निशाना बना रहा है। वहीं व्यापार मंडल के प्रधान जितेंद्र वरमानी ने कहा कि पुलिस को शहर की सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध करने होंगे। मंगलवार देर रात को चोरों ने तेज बारिश का लाभ उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed