फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thief

घर का ताला तोड़कर हजारों के गहने साफ

विज्ञापन
thief
मजालता में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी और अंदर बिखरा पड़ा सामान - फोटो : UDHAMPUR
मजालता। मजालता के पलेतर इलाके में रविवार रात को चोरों ने घर का ताला तोड़ अंदर रखे हजारों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह परिवार को इसका पता चला तो पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दिनेश सिंह ने पुलिस स्टेशन पहुंच कर बताया कि वह परिवार के साथ किसी काम से बाहर गया था। सुबह जब लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा, और अंदर रखा सामान भी बिखरा पड़ा था। जब कमरे में जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने अलमारी को तोड़ कर चांदी के करीब दस हजार रुपये के गहने चुरा लिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी। वहीं, चोरी की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी परेशान हो गए हैं। उनका कहना था कि मजालता में लगातार चोरियां बढ़ती जा रही हैं। कुछ सप्ताह पहले ही चोरों ने खून इलाके में एक घर का ताला तोड़ कर लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर लिया था। अभी तक पुलिस इन चोरों का पता नहीं लगा सकी है। अब एक और घर को चोरों ने निशाना बनाया है। उनकी मांग है कि इन चोरों जल्द पकड़ कर लोगों को राहत दी जाए।

मजालता में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी और अंदर बिखरा पड़ा सामान

मजालता में चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी और अंदर बिखरा पड़ा सामान- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed