{"_id":"6193f076b107f65c6e6ae4b6","slug":"thief-udhampur-news-jmu247976456","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीबी की तरफ से सीज घर में चोरी का हुआ प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीबी की तरफ से सीज घर में चोरी का हुआ प्रयास
विज्ञापन
उधमपुर के बड़ाली इलाके में एसीबी की तरफ से सीज इस घर में हुआ चोरी का प्रयास
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर के साथ लगते बड़ाली रख इलाके में सोमवार देर रात को चोरों ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सीज की कोठी में चोरी का प्रयास किया। जब साथ रहने वाले लोगों को इसका पता चला तो चोर सामान छोड़ कर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार एसीबी ने एक कोठी को करीब छह महीने से सीज कर रखा है। सोमवार देर रात को पड़ोसियों ने अचानक कोठी के अंदर लाइट जलती देखी, और कुछ लोगों को हरकत करते पाया। लोगों को इस पर कुछ संदेह हुआ। क्योंकि, सबको पता है कि इस कोठी को महीनों से सीज कर रखा है।
लोगों ने यह देखते ही शोर मचाना शुरू कर दिया है। आवाज सुन चोर सामान को छोड़कर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी। जब मकान मालिक अमित महाजन और सुमित महाजन को इसका पता चला तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।