फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   thermal scanning in jail

उधमपुर जिला जेल में कैदियों की हुई थर्मल स्कैनिंग

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
thermal scanning in jail
जेल में थर्मल स्कैनिंग करती डॉक्टर - फोटो : AMAR UJALA
अमर उजाला ब्यूरो उधमपुर। कोरोना पॉजिटिव को लेेकर जिला स्वास्थ विभाग की तरफ से सोमवार को जिला जेल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर कैदियों और स्टाफ को कई प्रकार की जानकारी देकर जागरूक किया गया। साथ ही कैदियों और स्टाफ की थर्मल स्कैनिंग भी की गई। कैदियों और स्टाफ को बताया गया कि कोरोना से बचने के लिए हमेशा जागरूक रहना होगा। कोरोना संकट के बीच स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार लोगों के कोरोना टेस्ट करने के साथ जागरूक भी किया जा रहा है। सीएमओ डा. केसी डोगरा के दिशा निर्देश में स्वास्थ्य विभाग की टीम सोमवार सुबह जिला जेल उधमपुर पहुंची, जहां डा. सीताक्षी व उनकी टीम ने कैदियों को कोरोना से संबंधित कई प्रकार की जानकारी देकर जागरूक किया। कैदियों को बताया कि कोरोना से बचने के लिए हमेशा हाथ धोते रहे हैं। जेल के अंदर सभी मास्क लगाकर कर रखें। इसके अलावा सभी सामाजिक दूरी का भी पूरा ख्याल रखें। सामाजिक दूरी का ख्याल रख कर ही अपने आप को कोरोना से बचाया जा सकता है। मौजूदा समय में पूरा विश्व कोरोना संकट से जूझ रहा है। इसलिए अब सभी को हमेशा जागरूक रहने की जरूरत है। इसके बाद डाक्टर ने बारी बारी से महिला कैदियों की थर्मल स्कैनिंग भी की। जेल में तैनात स्टाफ का भी हमेशा मास्क पहनने और सामाजिक दूरी का ख्याल रखने को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed