फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   There will be three model school of Ramnagar

रामनगर के तीनों स्कूल बनेंगे मॉडल

Wed, 25 Nov 2015 01:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Wed, 25 Nov 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
There will be three model school of Ramnagar

राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर तथा रामनगर के विधायक आरएस पठानिया मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर रामनगर पहुंचे और हायर सेकेंडरी स्कूल, गर्ल्स हाई स्कूल, सिटी मिडिल स्कूल और डिग्री कालेज का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कसबे के तीनों स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने की घोषणा की। सबसे पहले शिक्षा मंत्री हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे। यहां बच्चों के क्लास रूम में बच्चों से सवाल पूछे। बच्चों ने अच्छे ढंग से जवाब दिया।
विज्ञापन


इस पर मंत्री काफी खुश हुए और उन्होंने बच्चो को आ रही मुश्किलें भी सुनीं। इस दौरान पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामनगर के तीनों स्कूल माडल स्कूल बनेंगे। तीनों स्कूलों को क्लब कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हायर सेकेंडरी स्कूल में तैनात जोनल शिक्षा अधिकारी का कार्यालय भी सिटी मिडिल स्कूल में शिफ्ट करने को कहा ताकी हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को बैठने के लिए ज्यादा क्लास रूम बन सके। बच्चों को शुद्ध पानी मुहैया कराने के लिए वाटर प्यूरिफायर लगाने की बात भी कही।


यहां के बाद मंत्री सिटी मिडिल स्कूल में पहुंच कर निरीक्षण किया। वहां पर स्टाफ से रूबरू होकर गर्ल्स हाई स्कूल में पहुंचे। यहां से वह डिग्री कालेज के लिए अपने काफिले के साथ चले गए।

कालेज में विद्यार्थियों ने स्टाफ की कमी के बारे में बताया। इस पर अगले सेशन से डिग्री कॉलेज में पूरा स्टाफ होने का भरोसा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed