फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   There was a competition to cut each other's kites throughout the day

दिनभर एक-दूसरे की पतंग काटने की लगी रही होड़

विज्ञापन
There was a competition to cut each other's kites throughout the day
उधमपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर शहर में रविवार को पतंगबाजी की दिनभर धूम मची रही। पतंगबाजी करने के लिए सुबह से ही युवा व किशोर घरों की छत पर नजर आए। दोपहर को उमस बढ़ने के बावजूद पतंगबाजी का उत्साह बढ़ता गया। आसमान दिनभर रंगबिरंगी पतंग से पटा नजर आया।
विज्ञापन

पतंगबाजी के लिए बच्चों व युवाओं ने कई दिनों पहले ही तैयारी शुरू कर दी थी। कोई अपनी पसंद का मांजा खरीद रहा था तो कोई पतंग जमा कर रहा था। सुबह के समय बादल छाने के बाद युवा व किशोर पतंगबाजी को लेकर चिंतित थे। लेकिन मौसम ने पूरा साथ दिया। सुबह से ही युवक टोलियों में घर की छत्त पर आ चुके थे। पतंगबाजी के साथ म्यूजिक सिस्टम की भी पूरी व्यवस्था थी। फिर शुरू हुआ पेंच लड़ाने का काम।
विज्ञापन

जब कोई पतंग कटती तो युवा व बच्चे संगीत पर नाचते गाते नजर आए। पतंगों को उड़ाने के साथ कुछ बच्चों ने पतंगों को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जब कोई पतंग कटती तो उसको लूटने के लिए बच्चों के दल दौड़ पड़ता। दिनभर शहर में ओ गया वे की आवाजें गूंजती हुई नजर आई। दोपहर को उमस भरी गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था। गर्मी होने के बावजूद बच्चे व युवा पतंगबाजी में मस्त रहे। पतंग व मांजे की खरीदारी से दुकानदार भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed