{"_id":"5738d3764f1c1b202bac7477","slug":"the-zoo-will-grow-in-mantalai","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकसित होगा मानतलाई का चिड़िया घर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकसित होगा मानतलाई का चिड़िया घर
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी
Updated Mon, 16 May 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dear
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानतलाई को जल्द विकसित किया जाएगा और वहां पर पेड़-पौधे भी लगाए जाएंगे। रविवार को मानतलाई के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे वन मंत्री चौधरी लाल सिंह ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस मौके पर मानतलाई के विकास पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन
वन मंत्री ने मानतलाई के हवाई पट्टी पर पहुंचकर उसकी मरम्मत करवाने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान उन्होंने मानतलाई का जायजा भी लिया और स्वामी धीरेंद्र ब्रह्मचारी का निवास स्थान देखा। वहां की सफाई करवाने के निर्देश दिए साथ ही मानतलाई के कई स्थानों पर पेड़-पौधे लगाने को भी कहा। उन्होंने चिड़िया घर को भी देखा।
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश दिए की मंगलवार 17 मई तक चिड़ियां घर में हिरण और पक्षी छोड़े जाएं। स्वीमिंग पूल को साफ करवाकर पानी छोड़ने को कहा। इस दौरान उन्होंने बेष्टी में रुककर जंगलों का जायजा लिया। जंगलों की फेंसिंग करने और जंगलों के अंदर फलदार पौधे लगाने व विभिन्न किस्म के पेड़ लगाने के भी निर्देश दिए। मानतलाई दौरे के दौरान उन्हें बेष्टी, बश्ट, कटवालत, सुद्धमहादेव, चौकानाला और मानतलाई के लोगों ने कई समस्याएं भी सुनाईं। इसको दूर करने का मंत्री लाल सिंह ने आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन