{"_id":"570412b64f1c1b0e35c81518","slug":"the-workers-demonstrated-on-route-of-vaishno-devi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रा मार्ग पर मजदूरों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रा मार्ग पर मजदूरों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, कटड़ा
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ध्ारना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर कार्य करने वाले मजदूरों ने मंगलवार को अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्रित मजदूरों का कहना था कि एसपीसीए के तहत हो रहे पंजीकरण में काफी देरी हो रही है। इस कारण उन्हें यात्रा मार्ग पर कार्य करने में परेशानी आ रही है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि उन्हें पंजीकरण के लिए कुछ दिनों की राहत दी जाएं।
विज्ञापन
वहीं एसडीपीओ कटड़ा अशोक शर्मा की अध्यक्षता में पुलिस दल मौके पर पहुंचा। मजदूरों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगे।
बशीर अहमद की अध्यक्षता में एकत्रित हुए मजदूरों का कहना था कि एसपीसीए की टीमें जानबूझ कर पंजीकरण करने में देरी कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि घंटो कतारों में खडे़ रहने के बावजूद उनका पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। इस पर एसडीपीओ अशोक शर्मा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपीसीए के सचिव व एसडीएम कटड़ा अनिल चंदेल ने बताया कि कई महीनों से उक्त घोड़ा चालकों को पंजीकरण के लिए बार-बार हिदायतें दी जा रही थी।
विज्ञापन
पर इक्का-दुक्का घोड़ा चालक ही पंजीकरण के लिए पहुंच रहे थे। पर मौजूद समय में एक आदेश निकाला गया कि एसपीसीए के पंजीकरण के बिना किसी भी मजदूर को यात्रा मार्ग पर कार्य करने की अनुमति नहीं दी जाए। इस पर गुस्साए मजदूरों ने यह प्रदर्शन किया गया। गौरतलब है कि मजदूर औपचारिकता के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन