{"_id":"adec3ae0e4a950c35ded961925f06092","slug":"the-woman-mowing-down-from-the-hill-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घास काटने गई महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामबन
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामसू के हीवगत इलाके में घास काटने गई एक महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। हालांकि रविवार दोपहर बाद हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में उसे पीएचसी उखराल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के परिवार वालों के मुताबिक हीवगत की रहने वाली जमीला बेगम (22) पत्नी मो. रफीक मन्हास रविवार की दोपहर को घर के पास ही पहाड़ी पर पशुओं के लिए घास लाने गई थी। घास काटने के दौरान उसका पांव फिसल गया, जिससे वह गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
उसे गिरता देख स्थानीय लोगों ने शोर मचाया और उसे खाई से निकाला गया। उसकी हालत काफी नाजुक थी। उसे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया जा रहा था, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन