फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The weather became pleasant due to torrential rain and strong winds

मूसलाधार बारिश व तेज हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना

विज्ञापन
The weather became pleasant due to torrential rain and strong winds
उधमपुर। मगलवार को हुई तेज मुसलादार बारिश व तेज हवाओं के चलने से बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे नगरवासियों को काफी राहत मिली। इससे जहां एक तरफ दिनभर मौसम काफी ठंडा व सुहाना बना रहा, तो वहीं दूसरी और गलियों व नालियों में जलभराव होने के कारण लोगों को काफी परेशानी भी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कई स्थानों पर जल निकासी का उचित प्रबंध नहीं होने से लोगों के घरों व दुकानों के अंदर बारिश का पानी घुसने की समस्या से भी दोचार होना पड़ा। नगर के एमएच को जाने वाली सड़क सहित दोमेल चौक, संबल रोड़ इत्यादि सडकों पर बने गड्ढों में जलभराव की समस्या देखने को मिली। इसके आलावा सीवरेज कार्य के लिए उखाड़ी गई गलियों व सड़कों पर भी कीचड़ व फिसलन बढ़ने से लोगों को आवाजाही में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा। तापमान में गिरावट आने से लोगों की गर्मी से राहत मिली रही, जिसकी वजह से उन्हें पंखे-कूलर आदि लगाने की जरूरत नहीं पड़ी। हालांकि मंगलवार को दिन की शुरूआत साफ मौसम के साथ हुई थी, लेकिन सुबह 9 बजे के आसपास बादल छा गए। और दस बजे के करीब मुसलाधार बारिश शुरू हो गई, जो एक घंटे तक लगातार जारी रही। वहीं, तीन बजे तक रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा है।
विज्ञापन

उधर, हवाएं चलने से कई ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई, तो कहीं बिजली की आंखमिचौनी जारी रही। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम एकदम साफ बना हुआ है और तेज चिलचिलाती धूप निकल रही है। इससे तामपान में बढ़ोतरी होने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया था। मंगलवार को बारिश व तेज हवाएं चलने से मौसम सुहावना हो गया। दिन का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 16.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed