{"_id":"608af95c8ebc3e47eb7753e4","slug":"the-weather-became-pleasant-due-to-drizzle-and-winds-udhampur-news-jmu234420214","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी और हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी और हवाएं चलने से मौसम हुआ सुहावना
विज्ञापन
उधमपुर। दोपहर बाद हुई बूंदाबांदी और हवाएं चलने के बाद जहां मौसम सुहावना हो गया है वहीं, गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली है।
वीरवार सुबह मौसम साफ था और धूप निकली थी। दिन बढ़ने के साथ ही सूर्य देव ने तपिस से परेशान करना शुरू कर दिया। लेकिन दोपहर बाद तीन बजे मौसम बिगड़ने लगा और बादल छाए गए। इसके बाद कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई और तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई है, जिसे मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है।
इससे पहले दोपहर तक लोग चिलचिलाती गर्मी से परेशान थे। घरों में पंखे और कूलर के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ है। रोजाना चिलचिलाती धूप के साथ ही भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।