फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The three hour mock drills in the city

तीन घंटे तक छावनी में तब्दील रही धर्मनगरी

Sun, 18 Jan 2015 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा Updated Sun, 18 Jan 2015 11:11 AM IST
विज्ञापन
The three hour mock drills in the city

सुबह तड़के सूरज की पहली किरण ने अभी धर्मनगरी की धरती को अभी स्पर्श भी नहीं किया था। ठिठुरन महसूस हो रही थी। इस सबके बीच एक साथ यहां के चौराहों और प्रमुख मार्गों पर हथियारबंद सुरक्षा कर्मियों की संख्या बढ़ने लगी।

विज्ञापन


इससे घबराए राहगीरों और स्थानीय लोगों में गरमाहट पैदा हो गई। अनहोनी का एहसास होने लगा। भारी सुरक्षा बल के साथ अधिकरियों का हस्ताक्षेप भी बढ़ता गया, जिससे हर कोई चिंतित नजर आने लगा।
विज्ञापन


दरअसल, यह मॉक ड्रिल का हिस्सा था। मुख्य बस स्टैंड, एशिया चौक, कालिका नगर, रेलवे मार्ग, केशव नगर चौक, भूमिका मार्ग, बस स्टैंड नंबर दो, चिंतामणि चौक, बाण गंगा मार्ग आदि पर अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने हर वाहन की बारिकी से जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ संदिग्ध अवस्था में नजर आने वाले हर व्यक्ति की जांच की जाने लगी, जिसने समूचे कसबे में फुसफुसाहट का माहौल बना दिया। दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान तक लगाने से बचने लगे तथा कई ने आधा शहर बंद ही रखा।

करीब दस बजे तक तीन घंटे तक चली इस कार्रवाई के बाद अचानक सुरक्षा कर्मियों की संख्या में कमी आने लगी। इसी दौरान लोगों को सूचित किया गया कि यह कार्रवाई मात्र पुलिस सहित अन्य प्रशासन की मार्क ड्रिल को लेकर थी तथा किसी भी तरह की चिंता की बात नहीं है।


इसके बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आने लगा। इस सबंध में एएसपी कटड़ा कुलवीर सिंह व एसडीएम अनील चंदेल ने बताया कि गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा तंत्र को चौकस करने के प्रयास के उद्देश्य से यह मार्क ड्रिल पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

इस मौके पर सीआरपीएफ 2 आईसी वाईआर गुनकर, एसडीपीओ रवेल चौधरी, थाना प्रभारी अजय बट्ट सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed