{"_id":"57a788a34f1c1bbb532b89d7","slug":"the-roof-collapsed-killing-two-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत गिरी, दो श्रमिकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत गिरी, दो श्रमिकों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/उधमपुर
Updated Mon, 08 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
बारिश्ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की बारिश भद्रवाह के सरोरा इलाके में दो श्रमिकों के लिए काल बन गई। दोपहर एक पुराने मकान में विश्राम कर रहे स्टेट फारेस्ट कारपोरेशन के श्रमिकों पर मकान की छत गिर गई। एक ही झटके में भरभराकर गिरी छत के मलबे से कड़ी मशक्कत कर श्रमिकों को निकाला गया लेकिन एक श्रमिक की मौत हो चुकी थी। एक अन्य श्रमिक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। तीन अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान 55 वर्षीय दोस्त मोहम्मद और तीस वर्षीय सैफुद्दीन दोनों निवासी गांव धारावेरी गंदोह के रूप में हुई है। ब्लॉक मेडिकल अफसर डा. युद्धवीर सिंह कोतवाल ने बताया कि सुबह तेज बारिश हुई थी। दोपहर को मकान की छत गिरी जिसके नीचे श्रमिक सो रहे थे। हादसे में घायल हुए श्रमिकों को उपचार दिया जा रहा है। भद्रवाह पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा दोपहर को हुआ। भद्रवाह के सुभार धार में सरोरा इलाके में श्रमिक मकान में आराम कर रहे थे। मकान जर्जर अवस्था में था जिसकी छत ढह गई।
विज्ञापन