{"_id":"5713e65a4f1c1b0f3510fd78","slug":"the-road-is-not-prepaire-in-12-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 साल में नहीं बन पाई सांकरी देवता की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 साल में नहीं बन पाई सांकरी देवता की सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर/पंचैरी
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर में इस तरह निर्माण पूरा होने की बाट जोह रहीं सड़के।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचैरी के सांकरी देवता की संपर्क सड़क का काम 12 साल से अधर में लटका हुआ है। वर्ष 2004 में इस सड़क का काम प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शुरू किया गया था। अर्थ वर्क के बाद से काम पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
2004 में पंचैरी के मीर से सरोती तक की सड़क जो कि सांकरी देवता स्थल को जाती है, का काम पीएमजीएसवाई के तहत शुरू किया गया। सड़क का काम दो हिस्सों में किया जाना था। पहले चरण में सड़क पर अर्थ वर्क किया जाना था। काम के दूसरे चरण में तारकोल डाले जाने का काम होना था।
विज्ञापन
विभाग द्वारा टेंडर निकालकर पहले चरण के काम में अर्थ वर्क कराया गया। तीन साल में अर्थ वर्क का काम पूरा कर दिया गया। उसके बाद काम को रोक दिया गया। सड़क का काम पूरा करने के लिए पांच साल का समय निर्धारित था। पर 12 साल बीत जाने पर भी यह काम लटका हुआ है।
विज्ञापन
सांकरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं
पंचैरी के सांकरी देवता मंदिर क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां हर साल लगने वाले मेले में हजारों लोग राज्य भर से आते हैं। सांकरी का नजारा देखते ही बनता है। गर्मियों में भी कंपकंपा देने वाली ठंडी हवाओं से कश्मीर-सा अहसास होता है। मेले में प्रशासन द्वारा कई तरह के इंतजाम किए जाते हैं। पर मेला खत्म होते ही सांकरी में वीरानी छा जाती है। अगर सरकार ओर प्रशासन सांकरी को पर्यटन के हिसाब से बढ़ावा दे यहां पर्यटकों को खींचा जा सकता है।
सड़क पर अर्थ वर्क का काम वर्षों पहले पूरा किया जा चुका है। उसके बाद विभाग द्वारा आगे के काम के लिए कई बार टेंडर निकाले गए। कोई ठेकेदार काम लेने को तैयार नहीं हुआ। इसके चलते काम रुका पड़ा है। इस बारे में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
-एईई, पीएमजीएसवाई, रियासी