{"_id":"5701695c4f1c1b1e29c8125c","slug":"the-procession-reaches-the-masses-guru-s-counsel","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोभायात्रा से जन-जन तक पहुंचाए गुरु के उपदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोभायात्रा से जन-जन तक पहुंचाए गुरु के उपदेश
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 04 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
गुरु नाभादास जी के जयंती पर शोभायात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु नाभा दास सभा की ओर से रविवार को श्री गुरु नाभा दास जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए धार रोड स्थित कृष्णा पैलेस के पास समाप्त हुई। जहां पर शोभा यात्रा में शामिल संगत ने प्रसाद ग्रहण किया। रविवार दोपहर बारह बजे के करीब ओमाड़ा लिंक मार्ग से गुरु नाभा दास महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
यह यात्रा चबूतरा बाजार, मेन बाजार, लाल चौक, गोल मार्केट, मुखर्जी बाजार, रामनगर चौक, कोर्ट रोड, सलाथिया चौक, धार रोड से हाते हुए कृष्णा पैलेस तक पहुंची। इस बारे में सभा के प्रधान रतन लाल दराई ने बताया कि हर वर्ष सभा की ओर गुरु नाभा दास महाराज की शोभायात्रा निकाली जाती है। इसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
इसकी जानकारी सभी को पहले से ही दी जाती है। ताकि लोग समय रहते शामिल हो सकें। शोभायात्रा में सभी लोगों ने पूरा सहयोग दिया, जिसके लिए आम लोगों के साथ जिला प्रशासन के प्रति भी उन्होंने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उधमपुर विधायक पवन कुमार गुप्ता, पीडीपी जिला प्रधान हंस राज, सुभाष शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगत शामिल थी। वहीं समाज सेवी संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा में शामिल संगत के लिए स्टाल लगाकर खाने पीने की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन