फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The needy are not getting the benefit of the schemes

जरूरतमंदों को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ

विज्ञापन
The needy are not getting the benefit of the schemes
उधमपुर। योजनाओं का लाभ योग्य लोगों को नहीं मिलने पर गैर सरकारी संगठन प्रयास एक नई दिशा ने चिंता जताई है। वहीं, सरकार से मामले पर गंभीरता से विचार करने की मांग की है। क्योंकि जिले में आज भी बहुत से जरूरतमंद परिवार ऐसे हैं, जिन्हें आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ की जरूरत है। मगर 2011 में हुई जनगणना सर्वे में उनका नाम शामिल नहीं होने के कारण वह स्वयं को छला महसूस कर रहे हैं। यह परिवार बेहद तंगहाली व बदहाली में जिंदगी बसर करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान पवन देव सिंह ने कहा कि साल 2011 में हुई जनगणना में कई त्रुटियाें के कारण कई गरीब परिवार बीपीएल की श्रेणी में शामिल होने से वंचित रह गए थे। इनके न तो बीपीएल राशन कार्ड बन पाए और न ही यह लोग केंद्र सरकार की ओर से गरीबों के लिए चलाई जा रही योजना का लाभ उठा पा रहे हैं। इसके लिए अलग-अलग समय में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं व राजनीति से सबंधित लोगों द्वारा आवाज उठाई जाती रही ले मगर मामले पर कोई भी ठोस कारवाई नहीं हो पाई। मौजूदा समय में गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य जारी है, लेकिन सर्वे में नाम नहीं होने के कारण बहुत से ऐसे गरीब परिवार भी इसके लाभ से महरूम हो रहे हैं। इनको गोल्डन कार्ड की बहुत ज्यादा जरूरत है। इनके कच्चे घर गिरने की कगार पर हैं, लेकिन सूची में नाम शामिल नहीं होने के कारण यह लोग योजनाओं का लाभ लेने के लिए योग्य नहीं हैं। इसलिए सरकार और जिला प्रशासन से अपील है कि अगामी जनगणना सर्वे में इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed