{"_id":"572cf0064f1c1bb9305cd422","slug":"the-license-will-not-now-have-no-stationary","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशनरी नहीं है, लाइसेंस अभी नहीं बनेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशनरी नहीं है, लाइसेंस अभी नहीं बनेगा
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 07 May 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
trafic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइसेंस बनवाना है तो दो सप्ताह बाद आइए। अभी स्टेशनरी नहीं है। जी हां, इसी तरह के जवाब इन दिनों परिवहन विभाग में दिए जा रहे हैं। लोग लंबे समय से विभाग के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें अपने लाइसेंस और वाहनों से संबधित अन्य जरूरी दस्तावेज को बनाने के लिए कई महीनों का तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एक सप्ताह पहले से दस्तावेज संबधित स्टेशनरी समाप्त होने के कारण परिवहन विभाग में अपने काम से आने वाले लोगों को एक-दो सप्ताह के बाद आने के लिए कहा जाता है। इस तरह की विभागीय लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। इससे लोगों में रोष बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विभाग से लौटने वाले लोगों ने कहा कि विभाग में स्टेशनरी आने में करीब दो महीने का समय लग गया है। ऐसे में विभाग के अधिकारी लोगों के दस्तावेज संबधित काम तो कर रहे थे, लेकिन बिना स्टेशनरी के उन्हें लाइसेंस मुहैया नहीं हो पा रहा है। विभाग की इस कार्यप्रणाली की वजह से लोगों को सुविधा की बजाए असुविधा बढ़ गई है। कार्यालय के बाहर लोगों की लंबी कतारें लग रही है। इससे विभागीय कामकाज के तौर-तरीकों पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
विज्ञापन
लाइसेंस और वाहन संबधित कार्य को पूरा करने के लिए स्टेशनरी ट्रांसपोर्ट विभाग से मुहैया करवाई जाती है। कभी-कभी स्टेशनरी देरी से पहुंचने पर इस तरह की परेशानी आती है। लेकिन इस बार अधिक स्टेशनरी लाई गई है। लोगों की दिक्कतों को जल्द दूर कर दिया जाएगा।
-राजेश गुप्ता, एआरटीओ, उधमपुर