{"_id":"57fbe9274f1c1bc67b28deee","slug":"the-inquiry-before-putting-crackers-in-mannequins","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटाखों को पुतलों में लगाने से पहले की गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटाखों को पुतलों में लगाने से पहले की गई जांच
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुतले की जांच करते पुलिस कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उधमपुर (ब्यूरो)। दशहरा उत्सव को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस बार काफी सतर्क नजर आ रही हैं। ऐसा पहली बार देखने को मिला रहा है कि पुलिस का एक दल बनाए गए पुतलों की पूरी तरह जांच-पड़ताल कर रहा है। उसके अंदर लगाए जाने वाले पटाखों की भी सावधानी से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
एक-एक पटाखे को चलाकर देखा जा रहा है। पुलिस पुतला बनाने वाले कारीगरों से पटाखों की पूरी जानकारी ले रही है। उनसे यह भी पूछा जा रहा है कि कितनी दूरी पर पटाखों को जलाया जाए। पुलिस दल के साथ सुभाष स्टेडियम में थाना प्रभारी आरएस चिब दशहरे को लेकर काफी गंभीर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने खुद तीनों पुतलों में लगाए जाने वाले पटाखों की जांच करने के बाद उन्हें अपने सामने पुतलों में लगवाया। ताकि दशहरे के दिन दशहरा देखने आने वाले लोगों को किसी अप्रिय घटना का शिकार न होना पड़े। दूसरी ओर सुरक्षा एजेंसियां भी काफी सतर्क हैं। सादे लिबास में जहां-तहां माहौल को भांपा जा रहा है। दरअसल पाकिस्तान की नापाक इरादों के चलते सतर्कता ज्यादा बरती जा रही है।
विज्ञापन