फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The former Hizbul militant arrested

हिजबुल का पूर्व आतंकी गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2015 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
The former Hizbul militant arrested

पुलिस ने शनिवार को पूर्व आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया। वह हिजबुल मुजाहिदीन का डिवीजनल कमांडर भी रह चुका है। पूर्व आतंकी बशीर अहमद लोहार उर्फ बेलाल (60) कुड़धार गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बेलाल 1995 में पाकिस्तान चला गया था। वहां एक साल तक ट्रेनिंग लेने के बाद वह 1997 में भारत लौट आया। इसके बाद 2008 तक डोडा, किश्तवाड़ आदि क्षेत्रों में सक्रिय रहा। इस बीच 23 दिसंबर, 2008 को उधमपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


24 अप्रैल 2014 को उसकी जमानत हो गई। इस बीच कुछ दिन पहले एक अन्य मामले में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हो गया। पुलिस को उसकी तलाश थी। जब भी पुलिस उसके गांव जाती, वह फरार हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में शनिवार शाम को वह डोडा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। गौरतलब है कि वीडीसी सदस्यों पर कुछ वर्ष पहले कातिलाना हमला हुआ था, जिसमें पांच की जान चली गई थी और चार जख्मी हो गए थे। इस मामले में पूर्व आतंकी भी आरोपी था। इसी सिलसिले में उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed