{"_id":"603fce898ebc3ec39f5db947","slug":"the-effigy-of-the-government-burnt-in-protest-against-inflation-udhampur-news-jmu230485118","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के विरोध में फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के विरोध में फूंका सरकार का पुतला
विज्ञापन
चिनैनी। बढ़ती महंगाई को लेकर बुधवार को कांग्रेस ने चिनैनी के मुख्य चौक को बंद कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के ब्लॉक प्रधान नीरज थापा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जिला प्रधान कृष्ण चंद्र भगत मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंचायत घर से मुख्य चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध रैली निकाली और मेन चौक पर मार्ग को बंद कर मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर पुतला जलाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। जो वादे लोगों के साथ किए थे वह खोखले साबित हुए हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। पेट्रोल, डीजल, गैस, राशन के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम लोगों का बजट गड़बड़ा गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार टैक्स पर टैक्स लगाने के साथ ही जम्मू-कश्मीर की अनदेखी कर रही है। पहले नौकरी जिला स्तर पर निकलती थी, लेकिन अब पूरे देश के लिए जो नौकरी आती है वही हाल प्रदेश का है। केंद्र सरकार ने यदि महंगाई और टैक्स पर काबू नहीं किया तो कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी। प्रदर्शन में मोहन लाल गुप्ता, द्वारिका नाथ, हलीम खां, संजीव शर्मा, कुलदीप सिंह, रत्न लाल ठांगरी, सुनील शर्मा, चुन्नी लाल व धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।