फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The dispute in the two communities on the grave yard

ग्रेव यार्ड पर दो समुदायों में विवाद

Wed, 03 Aug 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला,रियासी Updated Wed, 03 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
The dispute in the two communities on the grave yard
Protest

गडाल नाला विजयपुर में ग्रेव यार्ड को बनाने के लिए चिह्नित की गई जमीन को लेकर के बुधवार को विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में क्रिश्चियन बिरादरी और हिंदू संगठनों के सदस्य आमने-सामने आ गए। हालांकि, प्रशासन ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया।

विज्ञापन


दरअसल, लोगों की मांग पर पिछले वर्ष सरकार के निर्देश पर पूर्व डीसी ने ग्रेव यार्ड को बनाने के लिए जगह चिह्नित की थी। इसके बाद क्रिश्चियन बिरादरी के लोगों ने वहां सफाई आदि भी कराई थी। मंगलवार की रात को किसी ने वहां लगाए गए बोर्ड को उखाड़ दिया गया। बुधवार को सुबह क्रिश्चियन बिरादरी के सदस्य मौके पर पहुंचे। साथ ही हिंदू संगठनाें, सामाजिक  संस्थाओं के कार्यकर्ता और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के पंच-सरपंच भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


विवाद की खबर पाकर राजस्व विभाग और पुलिस के अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। क्रिश्चियन बिरादरी के लोगों का कहना है कि जरूरी औपचारिकताओं पूरी करने के बाद ही यह जगह उन्हों आवंटित की गई है। अब कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इसमें अड़ंगा डाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू संगठनों समेत अन्य लोगों का कहना है कि ग्रेव यार्ड को बिल्कुल सड़क के किनारे पर बनाया जाना है जो मंजूर नहीं है। इसके लिए किसी दूसरे स्थान की तलाश की जानी चाहिए। ग्रेव यार्ड को चिनाब दरिया के पास बनाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि ग्रेव यार्ड को यहां पर बनाने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र में क्रिश्चियन बिरादरी के कुल परिवारों की सूची जारी की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed