फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The display stays on demand

रिहायश देने की मांग पर किया प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचैरी
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचैरी Updated Tue, 05 Apr 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
The display stays on demand
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला

विभिन्न समस्याओं को लेकर मोंगरी तहसील की नौ पंचायतों के ग्रामीणों ने मार्ग की खस्ता हालत, स्कूलों में स्टाफ की कमी व सद्दल प्रभावितों को रिहायश मुहैया करवाने की मांग को लेकर मोंगरी तहसील कार्यालय में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे लांदर भमाग जागृति मंच के चेयरमैन हंस राज ठाकुर ने कहा कि मार्ग की खस्ता हाल के कारण कई कई दिनों तक क्षेत्र जिला मुख्यालय से कटा रहता है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हर वर्ष बारिश के दिनों में ऐसा होता है, लेकिन फिर भी मार्ग की दशा को सुधारने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एक तरफ तो सरकार शिक्षा के स्तर को बढ़ावा देने की बात करती है। वहीं, दूसरी तरफ क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में स्टाफ की कमी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सद्दल प्रभावितों को रिहायश मुहैया करवाने के लिए बड़ी-बड़ी बातें की गई थी, लेकिन अभी तक उनकी स्थिति जस की तस बनी हुई हैं। प्रदर्शन में रमेश सिंह, कैलाश कुमारी, मुंशी राम, रमेश सिंह सहित अन्य शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed