फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The demonstration against the administration

जिला प्रशासन पर भड़के शहर के लोग

Fri, 26 Sep 2014 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 26 Sep 2014 01:57 AM IST
विज्ञापन
The demonstration against the administration

रखरखाव के अभाव में रेलवे स्टेशन पर सड़ रहे चावल के कारण वीरवार को शहर के युवाओं का गुस्सा जिला प्रशासन पर फूट पड़ा। प्रशासन के विरोध में युवाओं ने कैप्परी इलाके में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि अगर यह चावल बारिश पीड़ितों तक पहुंच जाए तो कई परिवारों का पेट भर जाएगा।

विज्ञापन


युवा समाज सेवक एजाज सुंबरिया के नेतृत्व में प्रशासन का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संजीव दुबे, राज सिंह, इम्तियाज चंदेल, चौधरी रहीम मोहम्मद, आसिफ, संजीत कुमार व अन्य ने बताया कि राज्य के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने हजारों क्विंटल चावल से भरकर ट्रेन को उधमपुर भेजा।
विज्ञापन


चार दिन से चावल रेलवे स्टेशन पर पड़े हुए सड़ रहे हैं, लेकिन जिला प्रशासन अभी तक इसको सुरक्षित स्थान पर रखवा नहीं पाया है। बारिश और बाढ़ से हजारों लोग बेघर हुए हैं। इन लोगाें के पास पेट भरने के लिए दो वक्त का खाना नहीं है। अगर यह चावल पीड़ितों तक पहुंचा दिए जाए तो कई दिनों तक पीड़ित परिवार पेट भर कर खाना खा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन तब से ही पीड़ितों की सहायता करने के बड़े-बड़े दावे कर रहा है। जबकि हकीकत में अभी तक सैकड़ों परिवार सरकारी राहत से महरूम हैं। इसके  लिए पूरी तरह से जिला प्रशासन जिम्मेदार है। डीसी ने स्टेशन पर सड़ रहे चावल को सुरक्षित स्थान पर रखवाने के प्रयास नहीं किए हैं। अगर प्रशासन ने चावल को सुरक्षित स्थान पर रखवा कर तुरंत बाढ़ पीड़ित इलाकों की तरफ रवाना नहीं किया तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed