फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The death of the young man from the collision of vehicles

वाहनों की टक्कर से युवक की मौत

Fri, 11 Dec 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Fri, 11 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
The death of the young man from the collision of vehicles

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बुधवार देर रात को बिरमा पुल पर स्कूटर और बिना नंबर की कार के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


इनमें से एक ने जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार देर रात को स्कूटर पर सवार तीन लोग नगर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


अचानक श्रीनगर से जम्मू की ओर जा रही एक स्वीफ्ट कार ने स्कूटर सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे स्कूटर पर सवार सुनील कुमार (17), बेदी (18) बिशन दास (23) गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान हाईवे से गुजर रही गाड़ियां रुक गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बिशन की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जम्मू रेफर कर दिया। जबकि अन्य दो का इलाज चल रहा है।

उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। दूसरी ओर हादसे के बार कार सवार कार लेकर मौके  से फरार हो गए। पुलिस ने कार की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि वीरवार देर शाम तक इस मामले में किसी को पकड़ा नहीं जा सका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed