फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The damaged street lights in ward number 12 of the city should be repaired.

Udhampur News: शहर के वार्ड नंबर 12 में खराब पड़ीं स्ट्रीट लाइटाें की करवाई जाए मरम्मत

Mon, 24 Feb 2025 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Mon, 24 Feb 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The damaged street lights in ward number 12 of the city should be repaired.
वार्ड 12 में खराब स्ट्रीट। संवाद - फोटो : udhampur
कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से राहगीर और लोग परेशान
विज्ञापन

वार्ड से चबूतरा बाजार के लिए जाने वाले शॉर्टकट रास्ता खस्ताहाल
उधमपुर। शहर के बीचोबीच स्थित वार्ड नंबर 12 चबूतरा बाजार को जोड़ने वाली लंबी गली व आर्य समाज गली की हालत मौजूदा समय में दयनीय होने के कारण वार्डवासी परेशान हैं। हालांकि वार्ड में कई गलियों में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हैं, जिसके चलते रात के समय में अंधेरा पसर जाता है। वार्ड में गलियों की दशा तो सही है, लेकिन वार्ड में आवारा कुत्ते झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। इससे आने जाने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि वार्ड में कई जगहों पर स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात के समय में अंधेरा पसर जाता है। इससे आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं वार्ड में घूमने वाले आवारा कुत्ते अंधेरे का फायदा उठाकर आने जाने वाले लोगों को शिकार बनाने की कोशिश करते रहते हैं। हालांकि कई बार स्थानीय लोग नगर परिषद से इस समस्या से छुटकारा दिलाने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

अगर हम सैला तालाब या फिर गोल मार्केट से होते हुए लंबी गली के रास्ते वार्ड में पड़ते चबूतरा बाजार जाने के लिए शॉटकट रास्ता होने के चलते ज्यादातर लोग इसी रास्ते से होकर आते जाते हैं। लेकिन लंबी गली में उखड़ी टाइलों के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि वार्डवासियों को सेलें तालाब की ओर जाने के लिए लंबी गली शॉर्टकट रास्ता पड़ता है। मगर गली की खस्ताहाल के चलते वार्ड के लोगों को लंबा रास्ता अपनाकर जीएमसी अस्पताल व सैला तालाब जाना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। इसके चलते रात के समय आने जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि कई बार नगर परिषद से खराब पड़ी लाइटों की मरम्मत करवाने की मांग कर चुके हैं।
विकास खजूरिया, स्थानीय निवासी
वार्ड में लगे बिजली के खंभों पर 15 से 20 स्मार्ट मीटर एक साथ लगाए गए हैं, जो एक हादसे को न्योता दे रहे हैं। कई बार बिजली विभाग से इन मीटरों को खंभों से उतारकर दूसरी जगह पर लगाने की मांग कर चुके हैं। मगर आज तक कुछ नहीं हो सका।
अनिल कुमार, स्थानीय निवासी

वार्ड में आवारा कुत्तों की संख्या में दिन व दिन बढ़ोतरी हो रही है। इससे सारा दिन आवारा कुत्ते वार्ड की गलियों में झुंड बनाकर बैठे रहते हैं। इतना ही नहीं जब कोई दोपहिया वाहन इनके आगे से निकलता है तो यह उसके पीछे लग जाते है। इसके चलते कई बार दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।
राकेश शर्मा, स्थानीय निवासी
हम नगर परिषद व प्रशासन से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करवाने के साथ ही इन लावारिस कुत्तों पर भी अंकुश लगाए जाने के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके।

अरुण शर्मा, स्थानीय निवासी
वार्ड में आ रही समस्याओं का जल्द समाधान करवा दिया जाएगा। वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटाें की मरम्मत करवाने के साथ ही नई लाइटें लगाने का प्रयास किया जाएगा।


राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed