फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The creaking traffic system as the number of customers in the markets increases

बाजारों में ग्राहकों की संख्या बढ़ते ही चरमराई यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
The creaking traffic system as the number of customers in the markets increases
उधमपुर। देविकानगरी के बाजार में दुकानें खुलने के बाद ग्राहकों की संख्या में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है और इसी के साथ यातायात व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। बाजार में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बन रही है। नो एंट्री में वाहन बिना किसी डर के चल रहे हैं। जानकारी के बाद भी पुलिस इनको नो एंट्री में प्रवेश करने से नहीं रोक रही है। इसके साथ बाजार में सामाजिक दूरी के नियम को भी पूरी तरह से नजर अंदाज कर दिया गया है।
विज्ञापन

अनलॉक की प्रक्रिया के चलते बाजार में दुकानों को रोटेशन के हिसाब से खोलने की अनुमति मिल रही है। कई दुकानों को सोमवार से शुक्रवार तक खोलने की अनुमति मिली है। लेकिन कुछ दुकानों को सप्ताह में केवल दो दिन ही खोलने की अनुमति मिल रही है। दुकानें खुलने के बाद अब ग्राहकों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। लेकिन बाजार में सामाजिक दूरी के नियम को लोग भूलते जा रहे हैं। इसके साथ ही अब यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। पुलिस ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में नो एंट्री जोन बनाए हैं। इनमें केवल एक तरफ ही चार पहिया वाहन चलने की अनुमति दी गई। लेकिन मौजूदा समय में नो एंट्री में दोनों तरफ से वाहन चल रहे हैं और बार बार जाम की स्थिति बन रही है। बुधवार को भी बाजार में मेन बाजार और मुखर्जी बाजार में दिन में कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

सबसे बुरी हालत को मेन बाजार में थी, जहां जाम के लिए खुलने के लिए शहरवासियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। पहले लाल चौक पर पुलिस कर्मी चार पहिया वाहनों को मेन बाजार की तरफ जाने पर रोक देते थे। लेकिन पिछले कुछ सप्ताह से वाहनों को रोका नहीं जा रहा है और बार बार जाम की स्थित बन रही है। बाजार में बुधवार को हर रोज खुलने वाली दुकानों के साथ ग्रासरी, वर्तन, क्राकरी, स्टेशरी, किताब, फोटोस्टेट, प्रिंटिंग प्रेस, इलेक्ट्रानिक और इलेक्ट्रिकल की दुकानें खुली। इन दुकानों पर काफी संख्या में ग्राहक पहुंचे। इसके साथ बाजार में रेहड़ियों व फड़ियों पर भी कपड़े, जूते व अन्य कई तरह का सामान बिकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed