फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर सड़क और पार्क में चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस की 24 जेकेएपी आईआर बटालियन की ओर से सुई क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बटालियन के कमांडिंग आफिसर संदीप मेहता के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में बटालियन के अधिकारियों, स्थानीय सरपंच, क्षेत्रवासियों और सरकारी मिडिल स्कूल सुई के विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान के दौरान सुई की सड़क और वहां स्थित पार्क की सफाई की गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कमांडिंग ऑफिसर संदीप मेहता ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए समाज में एकता, सामूहिक जिम्मेदारी और स्वच्छता की भावना को बढ़ावा देना जरूरी है। स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को अपने घर के परिसर के साथ-साथ अपने मोहल्ले और कॉलोनी को भी साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास सफाई बनाए रखने की आदत अपनाएगा, तभी पूरा शहर स्वच्छ और सुंदर दिखाई देगा। स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल सड़क और पार्क की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक करना भी है। इसके साथ ही समाज और व्यवस्था के प्रत्येक स्तर पर स्वच्छता एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी जरूरी है। इस अभियान में स्थानीय लोगों और सुई मिडिल स्कूल के विद्यार्थियों की भागीदारी भी रही। सभी ने मिलकर सफाई अभियान में योगदान दिया और स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed