फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The condition of Kallar-Woman College Road deteriorated

कल्लर-वुमन कॉलेज मार्ग की हालत खराब

विज्ञापन
The condition of Kallar-Woman College Road deteriorated
उधमपुर। वार्ड 21 में कल्लर से वुमन कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग हालत काफी खराब हो चुकी है। सडक पर जगह-जग बड़े-बडे़ गड्ढे हो गए हैं और तारकोल भी उखड़ चुकी है। सड़क के किनारे बनी नालियां क्षतिग्रस्त होने से पानी घरों की तरफ बहता रहता है। इस कारण लोगों और चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग से रोड की हालत सुधारने की मांग की गई है, लेकिन आश्वासन के अलावा अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय निवासी रोहित सेठी ने बताया कि बारिश के बाद सड़क पर कीचड़ फैल गया है, जिस कारण राहगीरों सहित वाहन चालकों को भी दिक्कत हो रही है। सड़क पर पड़े गड्ढों के चलते हादसों की बढ़ गई है। डेढ़ साल पहले देविका परियोजना के तहत सीवरेज के काम के लिए इस सड़क को उखाड़ा गया था, लेकिन आज तक इसकी मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण क्षेत्रवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए जिला प्रशासन से उनकी अपील है कि जल्द सड़क की मरम्मत करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed