फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The city 's two factories sealed

शहर की दो फैक्ट्रियों को सील किया

Tue, 22 Dec 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
The city 's two factories sealed

लीगल मेट्रोलॉजी (नामतोल विभाग) सोमवार को क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों को सील कर दिया और कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की। हालांकि शहर के कई क्षेत्रों में नागा होने के बाद भी दुकानें खुली रहीं। सोमवार को उधमपुर में नागा होता है और नागा फार्म के तहत कहीं भी कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन


विभाग की टीम ने असिस्टेंट कंट्रोलर जयदीप सिंह संब्याल की देखरेख में जिले की विभिन्न बाजारों में छापे मारे गए और दो औद्योगिक इकाइयों सहित कई व्यापारियों पर कार्रवाई की गई। मनवाल में टीवीएस ओसर कैमिकल लिमिटेड फैक्ट्री के स्टॉकिस्ट के सैंपल की जांच की गई।
विज्ञापन


जांच में पाया गया कि पहले से पैक कंचन नामक ब्रांड के वाशिंग पाउडर के पैकेट में निर्धारित 225 ग्राम वजन से 20 ग्राम कम मात्रा थी। टीम ने स्टॉकिस्ट के माध्यम से फैक्टरी प्रबंधन को नोटिस भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही खून इलाके में जांच के दौरान जम्मू बेस्ट फैक्टरी द्वारा पैक की गई निर्धारित मात्रा एक लीटर की मस्टर्ड ऑयल की बोतलों में भी 20 ग्राम कम पाया गया। फैक्टरी प्रबंधन द्वारा चालान भुगतने पर सहमति व्यक्त की गई और भविष्य में इस तरह की किसी भी शिकायत का मौका ने देने का आश्वासन दिया।


टीम ने गलती करने पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। टीम द्वारा उपभोक्ताओं को बाजार कोई चीज खरीदने से पहले मात्रा, गुणवत्ता और निर्धारित दामों की पूरी जांच करने की हिदायत दी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों का इस्तेमाल करने की सलाह भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed