फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   The city is plunged into darkness absence of light

लाइट खराब, अंधेरे में डूब जाता है शहर

Wed, 24 Sep 2014 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,उध्ामपुर Updated Wed, 24 Sep 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
The city is plunged into darkness absence of light

उधमपुर। शहर में नगर परिषद की तरफ से लगाई गई आधी से भी ज्यादा हाई मास्ट लाइट कुछ दिनों से खराब पड़ी हैं। हालात ये बन चुके हैं कि रात होने पर आधा से ज्यादा शहर अंधेरे में डूब जाता है।

विज्ञापन


हाई मास्ट लाइट की मरम्मत नहीं होने के कारण रात को शहरवासियों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। रात के समय शहर को लाइटिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए तीस से भी ज्यादा हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। जो बरसात शुरू होने के साथ खराब होनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


वर्तमान समय में शहर के सुभाष नगर, सुभाष स्टेडियम, आदर्श कालोनी, शिवनगर, देविका, न्यू बस अड्डा, सैला तालाब व अन्य कई स्थानों पर हाई मास्ट लाइटें लाइट खराब पड़ी है। रात होते ही आधा शहर अंधेरे में डूबा हुआ नजर आता है। लाइटें खराब होने के कारण शहरवासियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहरवासियों ने बताया कि कई इससे शहर की सुुंदरता खराब हो रही है। इसके अलावा चोरी जैसी वारदातों की संभावना भी बढ़ चुकी है, क्योंकि चोर हमेशा अंधेरे में ही दुकानों को अपना निशाना बनाते हैं। कई बार लाइटों की मरम्मत की मांग को नगर परिषद के सीईओ के सामने रखा जा चुका है, लेकिन अभी तक इसके लिए कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। उनकी नगर परिषद से अपील है कि  जल्द से जल्द लाइटों की मरम्मत के लिए प्रयास शुरू किए जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed