{"_id":"fb52086040a317dee807879d2f06e5ac","slug":"the-boom-in-the-number-of-devotees-of-mata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के भक्तों की संख्या में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के भक्तों की संख्या में उछाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मनगरी
विज्ञापन
में दो महीने तक कड़ी मंदी की मार झेलने के बाद व्यवसायियों ने थोड़ी राहत
की सांस ली है। माता के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या वृद्धि
के संकेत मिलने लगे हैं।
जहां पिछले सप्ताह औसतन हर रोज दस से बारह हजार के करीब यात्री ही दर्शन को आ रहे थे, वहीं पिछले चार दिनों में यह आंकड़ा अठारह हजार को पार कर रहा है। दिसंबर के आखिरी दो दिनों में यह आंकड़ा चालिस हजार तक पहुंचने का अनुमान है।
पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम तक अठारह हजार भक्तों का पंजीकरण हो चुका था। जबकि कक्ष के बंद होने को अभी समय शेष था। इससे पहले शनिवार को 19520 और शुक्रवार को 18800 श्रद्धालुओं ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था।
वीरवार को भक्तों की संख्या 17132 रही थी। कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार पिछले हफ्ते यात्रियों की औसतन संख्या दस से बारह हजार ही रही थी। यही कारण था कि उन दिनों प्राकृतिक गुफा को भी दर्शन के लिए खुला रखा जा रहा था।
गौरतलब है कि हर वर्ष दिसंबर महीने के आखिरी दिनों में यात्रा में भारी उछाल रहता है तथा इस बार भी यात्रा में वृद्धि होने के संकेत मिलने लगे हैं। यात्रा में इस वृद्धि से यहां के व्यवसायियों ने भी राहत की सांस ली है।
वहीं भवन के लिए निर्धारित बुकिंग कक्ष से मिली जानकारी अनुसार के 31 दिसंबर के लिए वहां पर कमरों की बुकिंग एडवांस में हो चुकी है, जिससे अनुमान लगाया जा सकता है नए वर्ष से पहले यहां पर भक्तों का तांता लगा होगा।