{"_id":"670d7a4bf9321114cd0edd34","slug":"tendua-news-udhampur-news-c-202-1-sjam1001-116330-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: विजयपुर में जानवरों को शिकार बना रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: विजयपुर में जानवरों को शिकार बना रहा तेंदुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी। जिला मुख्यालय से लगभग चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित विजयपुर गांव के ग्रामीण मौजूदा समय में तेंदुए के हमलों से दहशत में हैं।
सोमवार को गांव के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों से मुलाकात कर तेंदुए को पकड़ने की अपील की। विजयपुर के ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीसी, एसएसपी के साथ ही वन विभाग के डीएफओ से मुलाकात की। ग्रामीणों ने अधिकारियों को बताया कि गांव में तेंदुआ पिछले कई दिनों से लगातार हमले कर जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। तेंदुआ गांव के जोरावर मोहल्ले से मुख्य मार्ग तक देखा जा चुका है। उसके साथ दो शावक भी हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ मादा है, जोकि अपने बच्चों के साथ गांव में है। ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय निवासी जुगल किशोर शर्मा, स्वर्ण सिंह, शाम लाल, नरदेव सिंह और बिल्ला राम के अलावा अन्य कुछ ग्रामीणों के जानवर तेंदुए के हमले का शिकार हो चुके हैं। इनमें गाय, बछड़ा, बछड़ी, घोड़ा और कुत्ता तक शामिल हैं। ग्रामीणों ने कहा कि रियासी नगर आने के लिए विजयपुर से एक ही सड़क है, जिस पर लोग सफर करते ही हैं। वहीं कई लोग पैदल भी आते जाते हैं। शाम का अंधेरा होने के बाद कई नौकरीपेशा और दुकानदार भी अपने घर को लौटते हैं। सभी लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गुहार लगाई कि तेंदुए और उसके शावकों को पकड़ने के किए व्यापक अभियान चलाया जाए ताकि लोग बिना किसी खौफ कहीं पर भी आ जा सकें। विजयपुर में मादा तेंदुआ और उसके शावकों का बिड्डा की तरफ से आना माना जा रहा है। विजयपुर गांव के छोर की तरफ दरिया चिनाब का विहंगम इलाका और एक तरफ माड़ी में स्थित जिला अस्पताल, डिग्री कॉलेज व काफी घर हैं। वहीं इसमें अलावा रियासी नगर का रिहायशी इलाका और सेना का क्षेत्र भी है। विजयपुर गांव के साथ लगते नवाबाद और उसके साथ लगते बिड्डा इलाके में घने जंगल हैं, जोकि काफी दूर तक फैला हुआ है। तेंदुए और उसके शावक का इसी तरफ से आने की संभावना है।