{"_id":"6859b4e29d3e2d88670f4828","slug":"temprory-employess-gave-warning-to-government-udhampur-news-c-202-1-udh1007-124541-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: अस्थायी कर्मचारियों ने जम्मू संभाग में पानी की आपूर्ति बंद करने की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: अस्थायी कर्मचारियों ने जम्मू संभाग में पानी की आपूर्ति बंद करने की दी चेतावनी
विज्ञापन
एमएच चौक पर स्थित जलशक्ति विभाग के दफ्तर परिसर में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते अस्थायी
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने सोमवार को एमएच चौक पर स्थित विभाग के दफ्तर परिसर में बकाया वेतन, मिनियम वेज एक्ट व रेगलुर पॉलिसी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर मांगें पूरी न हुईं तो जम्मू संभाग में पानी की आपूर्ति बंद करेंगे।
इस मौके पर अस्थायी कर्मचारी कर्ण सिंह का कहना था कि मार्च में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की थी जोकि काफी लंबी चली थी। जिसके चलते पीएचई मंत्री जावेद राणा ने उन्हें आश्वासन दिया था कि उनका बकाया वेतन दो किस्तों में दे दिया जाएगा। उनकी बाकी जायज मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी उनका बकाया वेतन अभी तक नहीं दिया गया है और न ही उनकी मांगों को पूरा किया गया है।
उन्होंने कहा कि अगर जल्द से जल्द हमारा बकाया वेतन व हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह लोग पूरे जम्मू संभाग में पानी बंद की काल देंगे, जिसकी जिम्मेदारी मंत्री की होगी। इस मौके पर काफी संख्या में अस्थायी कर्मचारी मौजूद थे।