फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   TB Awareness Programme organised in Kishtwar

Udhampur News: टीबी रोग से निपटने के लिए ठाेस प्रयासों के महत्व पर दिया जोर

विज्ञापन
TB Awareness Programme organised in Kishtwar
जिला किश्तवाड़ में विश्व टीबी रोग दिवस 2025 मनाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिला टीबी अस्पताल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उपायुक्त राजेश कुमार शवन ने जिले में टीबी रोग से निपटने के लिए ठोस प्रयासों के महत्व पर जोर दिया और रोगियों से आवश्यक सावधानी बरतने व उचित उपचार लेने का आग्रह किया। उन्होंने रोगियों को 12 टीबी देखभाल किट वितरित कीं।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व टीबी दिवस 2025 का थीम हम टीबी को समाप्त कर सकते हैं: प्रतिबद्ध, निवेश, परिणाम है। एएनएम स्कूल किश्तवाड़ के चार प्रतिष्ठित वक्ताओं ने क्षेत्र में तपेदिक की वर्तमान स्थिति, निवारक उपायों और प्रारंभिक पहचान और उपचार की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर अपने बहुमूल्य विचार साझा किए। इस कार्यक्रम में 22 जेल कैदियों को वयस्क बीसीजी वैक्सीन का टीका लगाया गया, जिससे समाज के सभी वर्गों में टीबी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता को बल मिला। जारी प्रयासों में किश्तवाड़ में एक व्यापक टीबी स्क्रीनिंग पहल शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

जिला किश्तवाड़ के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले की कुल 136 पंचायतों में से कुल 70 पंचायतों को टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा देने के लिए केंद्रीय टीबी प्रभाग मंत्रालय को सिफारिश की गई है। चरणबद्ध तरीके से, शेष 66 आकांक्षी पंचायतों में तपेदिक का शीघ्र पता लगाने और उपचार सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच और परीक्षण किया जाएगा। सीएमओ व डीटीओ किश्तवाड़ डॉ. राजिंदर कुमार के साथ-साथ जिला टीबी रोग केंद्र के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed