{"_id":"6a0f6ac05b81e0f0fc06fbfb","slug":"tata-load-carrier-collides-with-truck-co-driver-dies-driver-injured-udhampur-news-c-202-1-udh1005-136223-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ट्रक से टकराया टाटा लोड कैरियर, सहचालक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ट्रक से टकराया टाटा लोड कैरियर, सहचालक की मौत, चालक घायल
Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Fri, 22 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खारपोरा चौक बनिहाल के पास वीरवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। थाना प्रभारी बनिहाल आशिक लोन ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहा टाटा लोड कैरियर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गया। इस भीषण टक्कर में लोड कैरियर में सवार सह-चालक (पुत्र मोहम्मद इस्माइल कुमार, निवासी बूनारा, पुलवामा) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वाहन चालक (पुत्र मोहम्मद अशरफ, निवासी हाजीबल, पुलवामा) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घायल चालक और मृतक के शव को तुरंत उप-जिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया। कानूनी और चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद