{"_id":"84febef69a0f8b5e6e730a5a22b69a25","slug":"suspicious-death-of-teen-in-drmadi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरमाडी में किशोर की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरमाडी में किशोर की संदिग्ध मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
Updated Sun, 29 Mar 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनास थाना अंतर्गत पड़ने वाले दरमाडी क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक किशोर की मौत संदिग्ध हालत में एक छोटे तालाब में डूबने से हो गई। वह घर से जागरण देखने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कर उसके परिवार वालों को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक करीब बारह वर्षीय किशोर अंकुश पुत्र राम सिंह निवासी पट्टिया शुक्रवार की रात को दरमाडी में माता का जागरण देखने के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन
जागरण देखने के दौरान वह उठकर पेशाब करने के लिए वहां से बाहर निकल गया। जब काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसको ढूंढने के लिए उसके साथ आए अन्य लोग बाहर गए। लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
काफी देर के बाद अंकुश का शव वहां पर बने एक छोटे तालाब में उतराता हुआ पाया गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया गया।
शनिवार की सुबह उसका पोस्टमार्टम प्राइमरी हेल्थ सेंटर अरनास में करवाया गया। बताया जाता है कि यह छोटा तालाब जारी निर्माण कार्य को करवाने के लिए बनवाया गया था, जिसमें मिले युवक के शव के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद अंकुश पेशाब करने के लिए वहां खड़ा हुआ होगा और वह असंतुलित होकर पानी में गिर गया होगा।
हालांकि अभी किसी के द्वारा उसे धक्का देकर पानी में गिराने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। बहरहाल, दरमाडी पुलिस ने धारा 174 के तहत केस को दर्ज जांच शुरू कर दी है।
जहर निगलने से व्यक्ति की मौत
रियासी (ब्यूरो)। पुलिस स्टेशन रियासी अंतर्गत पड़ने वाले टांडा क्षेत्र में शनिवार की शाम को एक व्यक्ति ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रशीद अहमद पुत्र हसन मोेहम्मद के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल में रखवाया। रविवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। रशीद ने जहर क्यों और कैसे निगला इसकी जांच की जा रही है।