{"_id":"69b47d57f29bbe72e00ad9ad","slug":"summer-sugarcane-juice-udhampur-news-c-202-1-udh1010-133565-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: गर्मी बढ़ने के साथ गन्ने का जूस बना पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: गर्मी बढ़ने के साथ गन्ने का जूस बना पहली पसंद
विज्ञापन
उधमपुर। गर्मी का असर बढ़ने के साथ ही शहर के बाजारों में गन्ने के जूस की मांग बढ़ने लगी है। दोपहर के समय तेज धूप से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में गन्ने का ताजा जूस लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
शहर के मुख्य बाजारों और चौक-चौराहों पर लगी जूस की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने के साथ बिक्री में भी बढ़ोतरी हुई है। सुबह से शाम तक लोग गन्ने का जूस पीने के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर दोपहर के समय दुकानों पर ज्यादा भीड़ रहती है। बाजार में गन्ने के जूस की कीमत भी लोगों की पहुंच में है। सर्दियों में 20 रुपये में और अब 30 से 40 रुपये तक एक गिलास मिल रहा है।
वहीं कुछ जगह पर गोंद कतीरा डाल कर 50 रुपये का बड़ा गिलास बेचा जा रहा है। कई दुकानदार जूस में नींबू और पुदीना मिलाकर भी ग्राहकों को दे रहे हैं। इससे स्वाद के साथ-साथ ठंडक का अहसास भी मिलता है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक की बजाय प्राकृतिक पेय को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। गन्ने का जूस शरीर को तुरंत ऊर्जा देने के साथ-साथ शरीर में पानी की कमी का दूर करने में भी मदद करता है। इसमें प्राकृतिक शुगर और खनिज तत्व होते हैं, जो शरीर को तरोताजा रखते हैं।
विज्ञापन
गर्मियों का मौसम सबसे ज्यादा कारोबार वाला समय होता है। आने वाले दिनों मेंं तापमान के साथ- साथ जूस की मांग में ओर बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। खासकर लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है।
- सोनू ठाकुर, जूस विक्रेता
कोल्ड ड्रिंक के बजाय लोग प्राकृतिक पेय को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। उधमपुर शहर में गन्ने उत्तर प्रदेश और पंजाब से लाए जा रहे हैं। जैसे गन्नों की कीमतों में बढ़ोतरी होगी वैसे ही जूस के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।
- राघव शर्मा, विक्रेता