{"_id":"6165d2278ebc3efec7451ba6","slug":"suicide-udhampur-news-jmu245655652","type":"story","status":"publish","title_hn":"किश्तवाड़ में शिक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किश्तवाड़ में शिक्षक ने गोली मारकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़। जिले में शक्तिनगर निवासी एक शिक्षक ने घर में खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिक्षक माजिद मुजफ्फर (45) सिटी मिडल स्कूल में तैनात था, और लगभग दो से तीन महीनों से परेशान था। घर के हालात ठीक नहीं थे। उनके पिता मुजफ्फर हुसैन पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं, और भाई बलात्कार के जुर्म में जेल में बंद हैं। कुछ माह पहले उसे दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया था। तब से शिक्षक काफी परेशान था।
उसके पिता ने बताया कि उन्हें पता ही नहीं कि उसने रात में कब आत्महत्या की? सुबह आठ बजे के बाद जब शिक्षक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो कमरा खोला गया और उसे अपने ही बिस्तर पर मरा पाया। वह खून से लथपथ पड़ा था। रायफल भी साथ में ही थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।