{"_id":"6071f28c8ebc3ec79c6afac8","slug":"subhash-stadium-has-been-craving-development-for-two-years-udhampur-news-jmu2332057191","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वर्ष से विकास को तरस रहा सुभाष स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो वर्ष से विकास को तरस रहा सुभाष स्टेडियम
विज्ञापन
उधमपुर। सुभाष स्टेडियम दो साल से बदहाल पड़ा है। केंद्र सरकार की तरफ दो वर्ष पहले मंजूर दस करोड़ से विकास कार्य शुरू किए गए थे, लेकिन आज भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया है। खिलाड़ी बदहाल मैदान पर ही खेलने को मजबूर है। मैदान में मिट्टी बिछाने के बावजूद को कार्य नहीं हुआ है, जोकि चिंताजनक है
केंद्र सरकार ने 2017 में सुभाष स्टेडियम की हालत सुधारने के लिए दस करोड़ रुपये मंजूर किए थे। 2018 के अंत में स्पोर्ट्स काउंसिल मंजूर की गई राशि से विकास कार्य शुरू किए थे। लेकिन दो वर्ष बाद भी स्टेडियम की हालत में सुधार नहीं हो सका है। काम बहुत ही धीमी गति से चल रहे हैं और इससे खिलाड़ियों को हर रोज परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्पोर्ट्स काउंसिल ने स्टेडियम के अंदर सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट तैयार किया है। जल निकासी के लिए नालियों का निर्माण किया है। लोगों के सैर करने के लिए मार्ग तैयार किया है, लेकिन मुख्य चीज खेलने का मैदान अभी तक तैयार नहीं किया गया है। 2020 में कोरोना संकट के कारण छह महीने तक काम पूरी तरह से बंद रहा था, लेकिन फिर काम शुरू होने के बाद केवल मैदान में मिट्टी बिछाने का ही काम किया जा सका है। मैदान पर घास, क्रिकेट पिच, वालीबाल और फुटबाल कोर्ट तैयार नहीं किया गया है। इस कारण खिलाड़ियों का इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। दिनेश, इंद्र व अन्य कई खिलाड़ियों ने कहा कि नई डीसी विकास कार्यों को लेकर विशेष तौर पर काम कर रही हैं। इसलिए उनसे अपील है कि स्टेडियम की हालत में जल्द सुधार किया जाए।
मैदान के चारों तरफ छोटे काम जारी हैं। इनके पूरा होने के बाद मैदान की डिजिटल लेवलिंग की जाएगी। इसके तहत जल निकासी की पूरी व्यवस्था होगी। अभी स्टेडियम के विकास कार्य पूरा होने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन
- शक्तीश चोपड़ा, प्रबंधक, स्पोर्ट्स काउंसिल, उधमपुर