फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Strike will end only after demands are met

मांगें पूरी होने पर ही खत्म होगी हड़ताल

विज्ञापन
Strike will end only after demands are met
उधमपुर। अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में बुधवार को सफाई कर्मियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। इस दौरान जम्मू से उधमपुर पहुंचे अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान लक्की चीधा ने सरकार पर निशाना साधा और कहा कि मांगें पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म करेंगे। स्थानीय निकाय निदेशक कार्यालय से बातचीत का न्योता मिला है। संघ के साथ बैठ कर ही बात करने का निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

उधमपुर के जिला प्रधान गिरधारी लाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने सुबह से शाम तक धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में शामिल हुए लक्की चीधा ने कहा कि सरकार की लापरवाही के कारण ही बार-बार प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे पहले भी कई बार झूठे आश्वासन देकर हड़ताल को बंद करवा दिया गया। लेकिन इस बार सभी ने निर्णय लिया है कि मांगे पूरी होने के बाद ही हड़ताल को खत्म किया जाएगा। बताया कि स्थानीय निकाय निदेशक जम्मू के कार्यालय से बातचीत के लिए फोन आया है। अब बात करनी है कि नहीं यह बैठक कर विचार किया जाएगा। अस्थायी सफाई कर्मचारी 15 वर्ष से स्थायी करने की राह देख रहे हैं। लेकिन सरकार कोई ध्यान दे रही है। छह हजार रुपये में सैकड़ों कर्मचारी जान जोखिम में डाल कर काम करने को मजबूर हैं। सरकार की तरफ से मिनिमम वेज एक्ट को लागू करने के लिए भी कुछ नहीं किया जा रहा है। अब मांगे पूरी होने के बाद शहर की सफाई का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed