{"_id":"638cf3ed41c05a4a862c9ff9","slug":"strike-udhampur-news-jmu2737095132","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी
विज्ञापन
उधमपुर। सफाई कर्मचारियों की डिवकाम जम्मू के साथ बातचीत असफल होने के बाद उन्होंने निर्णय लिया है कि लंबित मांगों को लेकर हड़ताल जारी रहेगी। जम्मू के बाड़ी ब्राह्मणा में रविवार को सफाई कर्मचारियों की संयुक्त बैठक हुई। इसमें सभी जिलों से सफाई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि बैठक में निर्णय लिया है कि मांगें पूरी होने के बाद ही हड़ताल खत्म होगी। वहीं शहर में लगातार चौथे दिन भी गंदगी नहीं उठाए जाने पर शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
अस्थायी सफाई कर्मचारियेें को स्थायी बनाने, ढाई दिन का अतिरिक्त वेतन जारी करने व अन्य कई लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने वीरवार से काम छोड़ो हड़ताल शुरू की है। तब से ही शहर में सफाई व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित है। सफाई कर्मचारी हर रोज नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को कार्यालय बंद होने के कारण उन्होंने प्रदर्शन नहीं किया। सफाई कर्मचारी यूनियन उधमपुर कमेटी के प्रधान डेविड ने बताया कि शनिवार शाम को डिवकाम के साथ बैठक हुई और इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका है। सरकार मांगों को पूरा करने के बजाय केवल आश्वासन देने का काम कर रही है और कर्मचारी आश्वासन के लिए तैयार नहीं है। रविवार को सभी कमेटियों के पदाधिकारियों ने बाड़ी ब्रह्मणा में जाकर बैठक की और निर्णय लिया कि जब तक मांगों को पूरा करने का लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल व प्रदर्शन जारी रहेंगे।
वहीं शहर में सफाई नहीं होने के कारण शहरवासियों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शहर के अंदर गंदगी बढ़ती जा रही है। अब गंदगी सड़कों तक पहुंचने लगी है। कई इलाकों में लोगों का सड़क से होकर गुजरना भी मुश्किल हो गया है। गंदगी से निकलने वाली बदबू के कारण भी लोगों को बाजार में चलना मुश्किल होता जा रहा है। इसके साथ ही बाजार की सड़कों में भी गंदगी बढ़ती जा रही है।