फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Strictness increased as soon as weekend corona curfew started in the district

जिले में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही बढ़ी सख्ती

विज्ञापन
Strictness increased as soon as weekend corona curfew started in the district
उधमपुर। प्रदेश सहित जिले में वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही देविकानगरी में पाबंदियां लगते ही सख्ती बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही चौक-चौराहों पर कंटीले तार लगार कर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि लोगों का बेवजह बाजारों आवागमन रोका जा सके। वहीं, शुक्रवार को मोबाइल एवं इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें शाम तक खुली रहीं, जहां लोगों ने नियमों का पालन कर खरीदारी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को देविकानगरी में करीब एक माह बाद मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक्स की दुकानें शाम तक खुली रहीं। बाजार में भीड़ लगने की स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी लगातार निरीक्षण करते रहे। शाम के पांच बजते ही दुकानों को बंद करवा दिया गया और सात बजे वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होते ही सख्ती बढ़ा दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाजार में रोजाना की तरह केमिस्ट, लैब, हेल्थ क्लीनिक, डेयरी, फल-सब्जी, मटन-चिकन, ऑटो मोबाइल रिपेयर, असेस्टरी, सर्विस स्टेशन, एग्रीकल्चर इनपुट, रेहड़ी, कैंटीन, होटल, रेस्तरां और बेकरी, मिठाई की दुकानें सुबह नौ से शाम पांच बजे खुली। साथ ही रोटेशन के मुताबिक हार्डवेयर, सैनीटेरीवेयर, शटरिंग, बिल्डिंग मैटेरियर, बैग, सूटकेस, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रानिकस, ग्लास शाप, वेल्डिंग, मोबाइल फोन, घड़ी, आप्टीकल, फर्नीचर की दुकानें भी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक खुलीं। मोबाइल फोन की दुकानें करीब महीने बाद खुली हैं और लोगों ने खूब खरीदारी की। दुकानों पर ग्राहक पहुंचने के बाद दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना था कि दुकानें बंद रहने के कारण काफी नुकसान झेलना पड़ा है। अब प्रशासन को ज्यादातर दुकानों को खोलने की अनुमति देनी चाहिए, ताकि आर्थिक परेशानी से बाहर निकल सके। शाम के पांच बजते ही दुकानों को बंद करवाना शुरू कर दिया और करीब 15 मिनट के बाद बाजार में ज्यादातर दुकानें बंद कर दी गई। इसके साथ वीकेंड कोरोना कर्फ्यू शुरू होने के बाद शहर में सख्ती कर दी गई और किसी को भी बाहर नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed