फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Street lights broken in Ward 13, ward residents facing problems

Udhampur News: वार्ड 13 में स्ट्रीट लाइटें खराब, वार्डवासियों को आ रहीं दिक्कतें

Thu, 27 Feb 2025 12:38 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Thu, 27 Feb 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Street lights broken in Ward 13, ward residents facing problems
वार्ड 13 में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट। संवाद - फोटो : udhampur
वार्ड 13 की गलियां बेहतर, स्ट्रीट लाइट खराब, अवैध पार्किंग से लग रहा जाम, राहगीरों के लिए अंधेरे में चलना मुश्किल
विज्ञापन

उधमपुर। शहर के बीच स्थित वार्ड नंबर 13 की कई गलियों में स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। स्थानीय निवासियों ने कई बार नगर परिषद से लाइटों की मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।
वार्ड में गलियों की स्थिति तो ठीक है, लेकिन जीएमसी अस्पताल के बाहर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे मरीजों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत न होने से वार्डवासी और राहगीर रात के समय दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार नगर परिषद से लाइटों की मरम्मत कराने की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला। पांच महीने पहले इसी वार्ड में पेयजल की समस्या थी, जिसे वार्डवासियों ने आला अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाकर हल करवाया था। वार्ड में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

गोल मार्केट और देविका परिसर से जीएमसी अस्पताल जाने के लिए यह वार्ड एक शॉर्टकट मार्ग है, जिससे यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कई बार कुत्ते राहगीरों को काटने की कोशिश कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड में सब कुछ ठीक है, लेकिन लंबे समय से स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं हुई है। कई बार नगर परिषद से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
- राकेश खजुरिया, निवासी वार्ड 13
वार्ड में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत जल्द कराई जाए और जहां लाइटें नहीं हैं। वहां नई लाइटें लगाई जाएं, ताकि लोगों को हो रही परेशानियों से राहत मिले।
-मोहम्मद असलम, निवासी वार्ड 13
रात के समय आवारा कुत्तों की वजह से लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। यह रास्ता जीएमसी अस्पताल तक जाता है, जिससे सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लगी रहती है। कई बार कुत्ते राहगीरों पर हमला कर चुके हैं, इसलिए नगर परिषद को जल्द से जल्द इन्हें पकड़ने की व्यवस्था करनी चाहिए।
- सोहन लाल, निवासी वार्ड 13
शहर में एक ही बिजली के खंभे पर 15-20 स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे शॉर्ट सर्किट और आग लगने का खतरा बना रहता है। वार्ड में भी कई खंभों पर 10-15 स्मार्ट मीटर लगे हैं, जिससे अनहोनी की आशंका है।

- वरुण शर्मा, निवासी वार्ड 13
वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटाें की मरम्मत करवाने के लिए विभाग के कर्मचारियों को भेजा जाएगा। जहां तक नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का सवाल है जैसे ही उनके पास लाइटें आती है वैसे ही वार्ड में लगवा दी जाएगी।
- राजेंद्र ढींगरा, सीईओ नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed