फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   start of winter camp

Udhampur News: शीतकालीन शिविर का आगाज

Tue, 21 Jan 2025 03:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 21 Jan 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
start of winter camp
मजालता। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने नॉट मी, बट यू थीम के तहत अपने बहुप्रतीक्षित सात दिवसीय शीतकालीन शिविर का उद्घाटन किया। कालेज परिसर में 26 जनवरी तक चलने वाले शिविर का उद्देश्य छात्रों और स्वयंसेवकों में निस्वार्थ सेवा और सामुदायिक भागीदारी की भावना पैदा करना है।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में कालेज प्रिंसिपल प्रो शालिनी शर्मा ने सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने और छात्रों को अपने समुदायों के समग्र विकास में योगदान देने के लिए सशक्त बनाने में एनएसएस के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

सप्ताह के दौरान स्वच्छता अभियान के तहत आस-पास के गांवों में स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने, जागरूकता अभियान के तहत स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और संधारणीय प्रथाओं के बारे में शिक्षित करने, कौशल विकास कार्यशालाओं के तहत व्यावसायिक प्रशिक्षण सत्र, पौधारोपण अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण तो बढ़ावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते और एकता को बढ़ावा देने आदि गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed