फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   SSP Ramban, Para Player Judo, Rakesh Singh, Honor

Udhampur News: एसएसपी रामबन ने दिव्यांग जूडो एथलीट को किया सम्मानित

विज्ञापन
SSP Ramban, Para Player Judo, Rakesh Singh, Honor
एसएसपी रामबन ने दिव्यांग जूडो एथलीट राकेश सिंह को सम्मानित करते हुए। संवाद
रामबन। एसएसपी रामबन कुलबीर सिंह ने मंगलवार को रामबन के एक दिव्यांग जूडो एथलीट राकेश सिंह को मलेशिया के कुआलालंपुर में एक से आठ दिसंबर, 2024 तक आयोजित 10वें एशिया-पैसिफिक डेफ गेम्स में जूडो में भारत का प्रतिनिधित्व करने और कांस्य पदक हासिल करने की उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त राकेश सिंह ने ब्राजील में आयोजित 24वें ग्रीष्मकालीन डेफम्पिक्स कैक्सियास डू सुल 2022 में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया जहां उन्होंने सातवां स्थान हासिल किया। उन्होंने कानपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित 27वीं राष्ट्रीय बधिर वरिष्ठ खेल चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

एसएसपी रामबन ने राकेश के समर्पण, प्रतिबद्धता और अटूट भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि राकेश ने न केवल पूरे जिले को गौरवान्वित किया है, बल्कि अपने प्रेरणादायक प्रदर्शन से यह भी साबित कर दिया है कि जम्मू-कश्मीर के युवाओं में प्रचुर प्रतिभा है और वे भी अपनी लगन, समर्पण और खेल उत्कृष्टता का प्रदर्शन करके देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राकेश सिंह की कहानी से सीख लेकर युवा अपने जीवन के सुनहरे वर्षों को खेलों में अपनाकर और अपनी क्षमता के अनुसार अपने क्षेत्र और देश के लिए प्रदर्शन करके बिता सकते हैं। नशे और अपराध का रास्ता छोड़कर जम्मू-कश्मीर की अगली पीढ़ी राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकती है।

स्थानीय अधिकारियों और समुदाय के सदस्यों ने एथलीट की उपलब्धि का जश्न मनाने और अपनी शुभकामनाएं देने के लिए सम्मान समारोह में भाग लिया।

एसएसपी रामबन ने दिव्यांग जूडो एथलीट राकेश सिंह को सम्मानित करते हुए। संवाद

एसएसपी रामबन ने दिव्यांग जूडो एथलीट राकेश सिंह को सम्मानित करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed